काजल चौधरी
रुड़की हिंदुस्तान समाचार
रुड़की के गांधी महिला शिल्प विद्यालय में राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और पत्रकार वार्ता के माध्यम से मानसून सत्र 2023 पर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।
उन्होंने कहां की मानसून सत्र के दौरान सदन में 25 सरकारी विधेयक प्रस्तुत किए गए जिनमें से 23 विधायक दोनों सदनों में पारित किए गए साथ ही साथ 7 विधेयक भारत के राजपत्र में अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी घमंडी गठबंधन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
मणिपुर जैसे संवेदनशील एवं राष्ट्रीय मुद्दे से जुड़े मुद्दे पर राजनीतिक लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आने वाले 2024 में जनता मोदी सरकार की उपलब्धियों को देखते हुए विपक्षियों को बखूबी जवाब देने का काम करेगी।