प्रिंस शर्मा
रूड़की/हिंदुस्तान समाचार।
स्पर्श गंगा अभियान के तहत आज शाम रुड़की नगर निगम से एक विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें स्पर्श गंगा अभियान की टीम समेत स्कूली बच्चों ने भाग लिया व आमजन को गंगा की स्वच्छ्ता को लेकर जागरूक किया।इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो को माँ गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
स्पर्श गंगा अभियान की संयोजिका प्रीति गुप्ता ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान की पहल पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद की पहल से किया गया था। आज के समय में इस अभियान में काफी संख्या में हमारे साथ लोग जुड़ चुके हैं और बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। हमारी पूरी टीम जन जन को माँ गंगा की स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक करने का काम कर रही है। और आज हमारी इस रैली में सैंकड़ों लोगों ने पहूंचकर हमारे इस अभियान को सफल बनाने में हमारा सहयोग किया है।
इस अभियान के दौरान कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया साथ ही रुड़की सिविल हॉस्पिटल के सी.एम.एस समेत तमाम टीम भी शामिल रही। रैली की शुरूवात नगर निगम से शुरू होकर सिविल लाईन बोट क्लब से होती हुई गंगा माता मंदिर पर समाप्त हुई जहां पर रैली में शामिल सभी लोगो ने गंगा को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ भी ली।