प्रिंस शर्मा
रूड़की/हिंदुस्तान समाचार।
रुड़की में एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। जिससे उसके तीनो ही बच्चों की मौत हो गयी। हालांकि महिला को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया। फिलहाल पुलिस महिला से गंगनहर में बच्चो के साथ कुदने के बारे में पुछताछ कर रही है।
रुड़की थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब करीब तीन बजे एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ गंगनहर में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगो की मदद से महिला को बचा लिया गया। पर उसके तीन बच्चों की डूबने से मौत होगयी। महिला को तुरन्त बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक महिला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिबहारेडी की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का नाम फरजाना है।
फरजाना की शादी करीब सात साल पहले भगवानपुर के सिरचंदी गांव में हुई थी। महिला की शादी के बाद से ही उसकी सास उसके बात बात पर ताने देती रहती थी। कुछ ही दिन पहले महिला की तबीयत काफी खराब हो गयी थी। जिसपर उसका पति उसे डॉक्टर को दिखाना चाहता था, पर उसकी सास ने उसे डॉक्टर को दिखने से मना कर दिया था। जिसपर महिला तनावग्रस्त थी और आज जब वह किसी काम से रुड़की आयी और अपने बच्चों के साथ उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद आसपास के लोगो ने महिला और उसके बच्चों को गंगनहर से बाहर निकाला पर तब तक उसके तीनो बच्चो की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद महिला को भी अस्पताल ले जाया गया। पर महियाल की जान बच गयी।