प्रिंस शर्मा
रूड़की/हिंदुस्तान समाचार।
रुड़की के एक निजी होटल में Y4D फाउंडेशन द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के स्टेट प्रेजिडेंट विक्रांत त्यागी ने बताया कि संस्था ग्रामीण युवाओं को ध्यान में रखकर न्यू इंडिया कांन्क्लेव अवार्ड् का आयोजन करा रही है।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पूरे देश की युवा पीढ़ी के नायकों को गांव गांव तलाश करके उनको पहचान देने के लिए हमारा ये कार्यक्रम समर्पित है।हमारी देवभूमि के ग्रामीण क्षेत्रों के नायकों को एक नई पहचान देने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव अभिषेक तिवारी ने कहा कि इस नवभारत की जड़ों को मजबूत रखने के लिए हमारी संस्था ने ये न्यू इंडिया कॉन्क्लेव कार्यक्रम आयोजित किया है। देश में अनेक समस्याओं के रहते हुए भी आज ग्रामीण भाग अनेक क्षेत्रो में
अविश्वसनीय कर्त्तव्य निष्ठा दिख रहा है।इन् अवार्ड्स का उद्देष्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।इन्ही समस्याओ,समाधानो और उपलब्धियों की चर्चा करने के लिए न्यू इंडिया कांन्क्लेव परिचर्चा समानर्भ का आयोजन कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत कृषि ,सामाजिक प्रगति, नेर्तत्व आदि क्षेत्रों से जुड़े कई जाने माने विशेषज्ञ तथा राजनैतिक, सामाजिक नेताओ द्वारा मंथन होगा। जिसमें Y4डी फाउंडेशन द्वारा युवा , महिला, बच्चो ओर जरूरतमंद वर्गों की मदद की जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओ को सक्षम ओर आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें देश की मुख्य धारा से जोड़ना है।
इसी के चलते Y4 डी फाउंडेशन ने पहली बार न्यू इंडिया कांन्क्लेव अवार्ड्स ओर परिचर्चा का आयोजन किया है। परिचर्चा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो के कृषि, सामाजिक,ओर नेर्तत्व के क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जुलाई में दिल्ली के विज्ञान भवन में अवार्ड से नवाजा जाएगा जो आज के भारत को बेहतर बनाने में समर्पित है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।